फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पत्नी को वीडियोकॉल पर दिया तीन तलाक

Wed, 07 Oct 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली। एक महिला को उसके पति ने वीडियोकॉल पर तीन बार तलाक दे दिया। पीड़िता ने पति, सास और ननद पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मीसा गांव की आइशा खातून की शादी करीब आठ साल पहले रुदौली के शम्स तबरेज से हुई थी। उनके सात साल का एक बेटा है। पति कुवैत में नौकरी करता है। एक अक्तूबर को आइशा रुदौली में एक शादी समारोह में गई थी। वहां सास महनूर फातिमा और ननद मरियम ने उसे रोककर बताया कि शम्स तबरेज ने उसे तलाक दे दिया है।
उन्होंने यह भी बताया कि उसका दूसरा निकाह हो गया है। पीड़िता के अनुसार उसने पति को वीडियोकॉल किया तो उसने भी धमकी दी। इसके बाद वीडियो कॉल पर तलाक दे दिया। सीओ अरविंद सोनकर ने बताया कि आइशा खातून की तहरीर पर पति, सास और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें