फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: फर्श पर तड़प रहे मरीज को इलाज कराने पहुंचे युवक ने पहुंचाया वार्ड

Wed, 07 Oct 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज को हाथ से ​घसीटता व्य​क्ति।
विज्ञापन
अयोध्या। जिला अस्पताल में सोमवार को बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की तस्वीर सामने आई। फर्श पर पड़ा मरीज मदद के लिए कराहता रहा, लेकिन कोई स्वास्थ्यकर्मी उसकी सुध लेने नहीं पहुंचा। आखिरकार हाथ में हुए फ्रैक्चर का इलाज कराने पहुंचे राम प्रसाद ने इंसानियत दिखाई। मरीज को फर्श पर घसीटते हुए वार्ड तक पहुंचाया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती।
विज्ञापन

अस्पताल के मुताबिक मरीज रविवार रात लावारिस हालत में भर्ती कराया गया था। वह शराब का आदी है और रात में कई बार वार्ड से बाहर निकलने की कोशिश कर चुका था। सोमवार दोपहर वह न्यू सर्जिकल वार्ड से निकलकर फर्श पर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह काफी देर तक वहीं पड़ा रहा और मदद के लिए आवाज लगाता रहा।
इसी दौरान हाथ में फ्रैक्चर का इलाज कराने पहुंचे राम प्रसाद की नजर उस पर पड़ी। राम प्रसाद के मुताबिक आसपास कोई स्वास्थ्यकर्मी दिखाई नहीं दिया और मरीज लगातार कराह रहा था। ऐसे में उसने अकेले ही मरीज को खींचकर वार्ड तक पहुंचाया।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होते ही जागा अस्पताल प्रशासन
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन सक्रिय हुआ। सीएमएस डॉ. राजेश सिंह ने दावा किया कि सूचना मिलने के पांच मिनट के भीतर स्टाफ मौके पर पहुंच गया था और मरीज को बेड पर शिफ्ट कर दिया गया। मरीज का इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने वायरल वीडियो को अस्पताल की छवि खराब करने की कोशिश बताया है। हालांकि, वीडियो में फर्श पर पड़े मरीज और उसे घसीटकर ले जाते घायल व्यक्ति की तस्वीरें अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें