फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 366 स्कूल में हो रहा निपुणता का आकलन

Mon, 17 Feb 2025 10:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राज्य परियोजना लखनऊ से चयनित जिले के 366 परिषदीय स्कूलों में बच्चों की शैक्षिक निपुणता को परखा जा रहा है। डॉयट के 160 डीएलएड प्रशिक्षु इन स्कूलों में जाकर शैक्षिक गुणवत्ता को परख रहे हैं।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि जिले में 366 परिषदीय स्कूलों का चयन रैंडम आधार पर राज्य परियोजना लखनऊ की ओर से किया गया है। 17,18 और 19 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में डीएलएड प्रशिक्षु अलग-अलग स्कूलों में जाकर शैक्षिक गुणवत्ता की जांच करेंगे। यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। इस काम को करने के लिए 80 लोगों की टीम बनाई गई है। प्रत्येक टीम में दो प्रशिक्षुओं को रखा गया है। निपुणता का आकलन करते समय कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों से गणित और भाषा विषयों के सवाल पूछे जाएंगे। विद्यालय के 75 से 80 प्रतिशत छात्रों की ओर से परीक्षा पास करने पर ही उस विद्यालय को निपुण माना जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में साक्षरता और संख्या ज्ञान को परखा जाएगा। चुने गए निपुण विद्यालयों को जिलाधिकारी की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। बीएसए ने कहा कि कार्यक्रम के पहले और दूसरे दिन 160 परिषदीय स्कूलों में तथा तीसरे दिन 46 परिषदीय स्कूलों में यह अभियान चलाया जाएगा। निपुणता आकलन का काम कर रहे डीएलएड प्रशिक्षु को 250 रुपये प्रतिदिन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें