फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कचहरी से फरार बंदी चोरी करते पकड़ा गया

Mon, 24 Aug 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कचहरी में पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए बंदी दीपक कुमार को पुलिस ने दोबारा टावर से तार चोरी करते हुए पूराकलंदर थाना क्षेत्र के ददेरा गांव से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दीपक कुमार को 20 अगस्त को न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया था। इसी दौरान वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। घटना के बाद उसकी तलाश में थाना कैंट, नगर कोतवाल व एसओजी सहित पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं।
एसपी सिटी चर्कपाणि त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को पूराकलंदर पुलिस को सूचना मिली कि फरार बंदी दीपक कुमार पूराकलंदर थाना क्षेत्र के ददेरा गांव में मौजूद है। वह टावर से चोरी का प्रयास कर रहा था। जानकारी मिलते ही रविवार को पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दीपक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कचहरी से फरार होने के बाद पैदल ही दीपक लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि फरार होने के बाद दीपक कहां-कहां रहा और उसे किसी व्यक्ति ने छिपाने में मदद तो नहीं की। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यह लोग बंदी दीपक कुमार की मदद करते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें