फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: फायर सुरक्षा जांच में प्राइम हॉस्पिटल की खुली पोल

Fri, 26 Jun 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। लखनऊ में अग्निकांड के बाद निजी अस्पतालों की फायर सुरक्षा व्यवस्था की शुरू हुई जांच में शहर के प्राइम हॉस्पिटल की तैयारियों की पोल खुल गई। निरीक्षण में अस्पताल फायर सेफ्टी के कई जरूरी मानकों पर खरा नहीं उतरा। अस्पताल प्रबंधन को तीन दिन के भीतर कमियां दूर करने निर्देश दिए गए हैं। दोबारा निरीक्षण में कमियां मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 24 जून को अस्पताल निरीक्षण कर फायर सेफ्टी चेकलिस्ट के आधार पर व्यवस्थाओं का परीक्षण किया। इस दौरान अग्निशमन यंत्र की उपलब्धता और वैधता नहीं मिली।फायर अलार्म क्रियाशील नहीं थे। आपातकालीन निकास साफ नहीं मिला। इमरजेंसी लाइट और एग्जिट साइन नहीं मिला। विद्युत वायरिंग सुरक्षित नहीं थी। फायर ड्रिल और प्रशिक्षण नहीं कराया गया था। अन्य व्यवस्थाएं भी संतोषजनक नहीं मिलीं।
सीएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया ने बताया कि सभी सीएचसी अधीक्षकों को अपने क्षेत्र के निजी अस्पतालों में फायर मानकों की पड़ताल के निर्देश दिए गए हैं। इसके अनुपालन में आशापुर स्थित इस अस्पताल का निरीक्षण किया गया था। निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कमियों को दूर कर रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद पुनः निरीक्षण किया जाएगा। यदि फिर भी मानकों का पालन नहीं मिला तो अस्पताल के विरुद्ध विधिक और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें