फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, 18 गांव के लिए व्यापक इंतजाम

Mon, 13 Jul 2026 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
रौनाही तटबंध पर जारी सुदृढ़ीकरण।
विज्ञापन
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अयोध्या जिले में बाढ़ से बचाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिले की तीन तहसीलों के 18 गांव बाढ़ से प्रभावित होते हैं। इन गांवों की सुरक्षा के लिए 14 बाढ़ शरणालय और 10 बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं।
विज्ञापन

जल पुलिस ने 150 नावों को चिह्नित किया है। ये नावें बाढ़ के दौरान बचाव कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। राहत सामग्री और लंच पैकेट के वितरण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पिछले साल अयोध्या में बाढ़ ने 14 गांवों को प्रभावित किया था। इस बार बाढ़ का असर कम रहने की संभावना है, फिर भी प्रशासन कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। सोहावल तहसील का माझा कला गांव, रुदौली तहसील का कैथी माझा और सदर तहसील के पूराबाजार के निचले इलाके बाढ़ की चपेट में सबसे ज्यादा आते हैं। इन क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।
जिला प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने 37 चिकित्सा टीमें और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने 21 टीमें तैनात करने का निर्णय लिया है। ये टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और पशुओं की देखभाल सुनिश्चित करेंगी। जिला आपदा विशेषज्ञ अधिकारी यथार्थ तिवारी ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पिछले साल की बाढ़ को देखते हुए इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन


चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम

- बाढ़ प्रभावित लोगों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने के लिए राहत सामग्री और लंच पैकेट की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिला प्रशासन ने बाढ़ चौकियों पर राजस्व कर्मियों और लेखपालों की तैनाती की है। ये कर्मी लगातार हालात पर नजर रखेंगे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें