फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अब पंचकोसी परिक्रमा की तैयारी तेज

Wed, 18 Nov 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। चौदह कोसी परिक्रमा सकुशल संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। साथ ही कार्तिक परिक्रमा मेले का पहला पड़ाव पूरा हो गया है। अब प्रशासन का पूरा ध्यान पंचकोसी परिक्रमा की तैयारियों पर है।
विज्ञापन

पंच कोसी परिक्रमा 20 नवंबर की देर रात शुरू होगी। करीब 15 किलोमीटर की परिधि में होने वाली यह परिक्रमा 21 नवंबर की रात 1:50 बजे तक चलेगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
परिक्रमा को देखते हुए बृहस्पतिवार शाम से रामनगरी में यातायात प्रतिबंध लागू हो जाएंगे। मेला क्षेत्र की ओर चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। प्रमुख मार्गों पर बैरियर लगाकर वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें