रुदौली। मखवापुर के पास हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृृतक सुरेंद्र कुमार के बड़े भाई सुनील कुमार की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंगलवार रात करीब आठ बजे लखनऊ से अयोध्या 14 कोसी परिक्रमा में शामिल होने जा रहे बाइक सवार सुरेंद्र कुमार (30) और गोविंद कुमार (28) की बाइक मखवापुर के पास आगे चल रहे ट्रैक्टर से टकरा गई थी। दोनों लखनऊ के बीकेटी स्थित तारनपुर गांव के निवासी थे। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश की जांच की जा रही है।