फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: महाशिवरात्रि की तैयारियां तेज, उमड़ेंगे लाखों भक्त

Wed, 11 Feb 2026 08:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर रामनगरी में भक्ति और उत्साह का वातावरण गहराने लगा है। प्रमुख शिवालयों में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। मंदिरों की साफ-सफाई और रंग-रोगन का काम तेज कर दिया गया है। बाजारों में पूजन सामग्री की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है। बेलपत्र, धतूरा और शिव आराधना से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी तेज हो गई है।
विज्ञापन




रामनगरी में भगवान श्रीराम व शिव की अभिन्नता कायम है। यहां स्थापित प्राचीन शिवालयों से इसकी पुष्टि होती है। अयोध्या आने वाले श्रद्धालु रामलला, हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी तो लगाते ही हैं, प्राचीन पीठ नागेश्वरनाथ व क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भीड़ उमड़ती है।



परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी नागेश्वर नाथ मंदिर से भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। बरात में भगवान शिव की सुसज्जित झांकी, ढोल-नगाड़ों की गूंज, बैंड-बाजों की धुन और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच हजारों श्रद्धालु बराती के रूप में शामिल होंगे। शिव बरात रामपथ होते हुए क्षीरेश्वरनाथ मंदिर पहुंचेगी जहां मंदिर समिति की ओर से बरातियों का अभिनंदन किया जाएगा।
विज्ञापन




क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में भी भव्य झांकी सजेगी। यहां दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा राम मंदिर परिसर स्थित कुबेरेश्वर महादेव, परकोटा स्थित शिव मंदिर सहित शहर के अन्य शिवालयों में भी विशेष अनुष्ठानों की तैयारियां चल रही हैं। महाशिवरात्रि की रात्रि में रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, भस्म आरती और अखंड कीर्तन का आयोजन होगा। कई मंदिरों में भंडारे की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ पूजन-अर्चन कर सकें।



नागेश्वरनाथ मंदिर में होगा भीड़ का सर्वाधिक दबाव



महाशिवरात्रि पर अयोध्या में पांच लाख से अधिक भीड़ उमड़ने की संभावना है। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन और मंदिर समितियां सक्रिय हो गई हैं। भीड़ का सर्वाधिक दबाव नागेश्वरनाथ मंदिर में होगा। यहां सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, साफ-सफाई और पेयजल की विशेष व्यवस्था की जा रही है। प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी की भी तैयारी है, जिससे पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें