फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सिजेरियन के बाद प्रसूता की मौत, लापरवाही का आरोप

Wed, 01 Oct 2025 08:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। क्षेत्र के जयसिंहमऊ निवासी सुमन कोरी (28) की सिजेरियन प्रसव के बाद मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने एक निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार 27 सितंबर को प्रसव पीड़ा होने पर सुमन को तारुन बाजार के एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया था। वहां तीन दिन रखने के बाद हालत में सुधार न होने पर उसे शहर के दूसरे नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां सिजेरियन प्रसव के बाद शिशु पैदा हुआ। इसके बाद मरीज की हालत बिगड़ने पर वहां के डॉक्टरों ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। थाना प्रभारी संदीप त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें