फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 1008 कमल पुष्पों से आराधना कर की विश्वशांति की कामना

Wed, 28 May 2025 08:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी बुधवार को एक बार फिर आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठी। अवसर था दिगंबर जैन मंदिर रायगंज में मस्तकाभिषेक एवं महापूजन कार्यक्रम का। गणिनी प्रमुख ज्ञानमती के सानिध्य में भगवान ऋषभदेव की 1008 कमल पुष्पों से विश्व शांति की कामना से आराधना की गई। इस दिव्य अनुष्ठान में आस्था व समर्पण का दृश्य देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह भगवान ऋषभदेव की 31 फुट उत्तुंग प्रतिमा का मस्तकाभिषेक एवं महापूजन किया गया एवं विश्व शांति की कामना से भगवान के चरणों में 1008 कमल पुष्प मंत्रोच्चार के साथ समर्पित किए गए। ज्ञानमती ने कहा कि भगवान ऋषभदेव भारतीय संस्कृति के आद्य प्रणेता हैं, जिन्होंने भी प्रजा को जीवन जीने की कला सिखाई एवं असि, मसि, कृषि, विद्या, वाणिज्य, शिल्प क्रियाओं का उपदेश दिया।
जैन मंदिर में पीठाधीश रवींद्र कीर्ति स्वामी के निर्देशन में इंद्रध्वज महामंडल विधान चल रहा है। इसी क्रम में बुधवार को चतुर्थ मेरू मंडल पर 78 अर्घ्य समर्पित किए गए। हुलासचंद, महावीर, धमेंद्र कुमार सेठी, शरद कुमार जैन, सपना जैन ने इस महापूजन को संपन्न कराया।
विज्ञापन

आर्यिका चंदनामती ने बताया कि ज्ञानमती ने भगवान के 1008 नामों का विवेचन करते हुए 1008 मंत्रों को बनाया है। इन्हीं मंत्रों से पूजा की गई। देर शाम 1008 बत्ती से भगवान की महाआरती उतारी गई। अनुष्ठान में दिल्ली, असम, जयपुर, महाराष्ट्र समेत यूपी के विभिन्न जिलों के जैन श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें