फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: देवी मंदिरों में गूंज रही मां की स्तुति

Tue, 23 Sep 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
32-ब्रह्म बाबा के निकट सजा मां का भव्य दरबार।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। देवी मंदिरों और घरों में आदि शक्ति के जयकारों के बीच शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। देवी मंदिरों में मां की स्तुति की गई। नयनाभिराम सजावट, भक्ति भाव पैदा करती भजनों की गूंज और मां की चित्ताकर्षक मूर्ति श्रद्धालुओं को चमत्कृत करती रही। शाम को धुंधलका हुआ तो लोगों के पैर दुर्गा पूजा पंडालों की ओर बढ़ चले।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां के दूसरे स्वरूप की पूजा-अर्चना भक्तों ने की। श्रद्धालुओं की दिनचर्या पहले मां के दरबार में माथा टेकने के बाद ही शुरू हो रही है। बड़ी देवकाली, छोटी देवकाली, जालपा देवी मंदिर, मरी माता मंदिर, पाटेश्वरी देवी, शीतला माता मंदिर, हट्ठी महारानी मंदिर व अन्नपूर्णा मंदिर समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गुप्तार घाट स्थित मरी माता के मंदिर में भक्तों का रेला उमड़ रहा है। बड़ी देवकाली मंदिर स्थानीय शक्ति उपासकों की प्रधानतम पीठ के रूप में गहमागहमी का गवाह बनी हुई है। शक्ति पीठ कामाख्या देवी व श्रीशक्ति पीठ मुबारकगंज में मां की भक्ति का उफान जोरों पर है। पूरा मंदिर परिसर वेद मंत्रों से गूंज रहा है।

32-ब्रह्म बाबा के निकट सजा मां का भव्य दरबार।-संवाद

32-ब्रह्म बाबा के निकट सजा मां का भव्य दरबार।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें