फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मनरेगा भुगतान में देरी पर प्रधान ने दी आत्महत्या की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरा बाजार। ग्राम पंचायत नरायनपुर के प्रधान राजेश कोरी ने मनरेगा योजना के तहत कराए गए कार्यों का भुगतान न मिलने से आहत होकर पत्र लिखकर आत्महत्या की चेतावनी दी है। प्रधान ने आरोप लगाया है कि कई बार शिकायत और अनुरोध के बावजूद उन्हें अब तक मजदूरों और आपूर्तिकर्ताओं का बकाया भुगतान नहीं मिल पाया है, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 में ग्राम पंचायत नरायनपुर के शिलापुर गांव में मनरेगा योजना के तहत बाउंड्रीवाॅल का निर्माण कराया गया था। काम पूरा हुए दो साल से अधिक हो चुके हैं, लेकिन आज तक संबंधित मजदूरों और सामग्री आपूर्तिकर्ताओं को भुगतान नहीं किया गया है। बार-बार शासन से धनराशि आने की बात कही गई, लेकिन कोई भुगतान नहीं हुआ। अब ग्रामीणों और मजदूरों की तरफ से उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है।

पत्र जारी करने के बाद प्रधान मोबाइल स्विच ऑफ करके घर से लापता हो गए हैं। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण उन्हें खोजने में जुट गए हैं। मामले की जानकारी जब खंड विकास अधिकारी अनुराग सिंह को हुई तो उन्होंने थानाध्यक्ष महाराजगंज राजेश सिंह को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए प्रधान को भरतकुंड के पास से खोज निकाला और उनके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें