फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 13 केंद्रों पर 5208 अभ्यर्थी देंगे नीट यूजी की परीक्षा

Sat, 02 May 2026 09:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से नीट यूजी की परीक्षा रविवार को जिले के 13 निर्धारित केंद्रों पर कराई जाएगी। एक पाली में 5208 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 02:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:20 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा से एक दिन पहले ही मजिस्ट्रेट को केंद्रों का निरीक्षण करने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ प्रवेश द्वार पर सघन जांच की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए सभी अभ्यर्थियों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। एडीएम एफआर अमित कुमार भट्ट ने बताया कि रविवार को 13 परीक्षा केंद्रों पर नीट यूजी की परीक्षा आयोजित होगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।
विज्ञापन


इनसेट

परीक्षा में ये ले जा सकते हैं

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर केवल निर्धारित वस्तुएं ही ले जाने की अनुमति होगी। इनमें एडमिट कार्ड, वैध फोटो पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं। इसके अलावा पारदर्शी पानी की बोतल, साधारण पेन और आवश्यक चिकित्सा सामग्री (यदि अनुमति हो) ले जाई जा सकती है। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, स्मार्ट वॉच, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या ब्लूटूथ डिवाइस जैसे अन्य सामग्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने पर परीक्षा से बाहर किया जा सकता है।



इनसेट

इन केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा

जिले में नीट-यूजी परीक्षा के लिए कुल 13 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिविल लाइंस, साहबदीन राम सीताराम गर्ल्स इंटर कॉलेज अमानीगंज, मेथोडिस्ट बालिका इंटर कॉलेज कैंट, बापू बालिका इंटर कॉलेज साहबगंज, के.एस. साकेत पीजी कॉलेज (ब्लॉक ए, बी और सी), पं. माता प्रसाद त्रिपाठी राजकरण वैदिक पाठशाला इंटर कॉलेज जमुनियाबाग, विमला देवी वर्मा श्याम लाल राजे आर्य कन्या इंटर कॉलेज रिकाबगंज, एसएसवी इंटर कॉलेज कश्मीरी मोहल्ला, एनपीएसएल आदर्श इंटर कॉलेज धारा रोड, एमएलएमएल इंटर कॉलेज रिकाबगंज और राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगंज रोड दालमंडी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें