फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कर्बला के सामने लगे बोर्ड को पुलिस ने हटवाया

Fri, 10 May 2024 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र के रामपथ किनारे उदया चौराहे पास एक जमीन पर लगे सूर्यवंशी परिसर के बोर्ड को शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने हटवा दिया । बताया गया कि उदया चौराहे के पास कर्बला है, जहां ताजिए और शवों को दफन किया जाता है।
विज्ञापन


इसकी जमीन के एक हिस्से को स्थानीय राम बहादुर सिंह ने अपनी बताते हुए रामपथ किनारे सूर्यवंशी परिसर का लोहे का बोर्ड लगा दिया था। जानकारी मिली तो दूसरा पक्ष भी पहुंचा और पुलिस को सूचित किया। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह व नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय मौके पर पहुंचे और बोर्ड हटवाकर मामले की जांच शुरू की है। नगर कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें