अयोध्या। साइबर ठगों ने एक दरोगा के बैंक खाते से 90 हजार रुपये उड़ा दिए, जिसकी न तो ओटीपी आई न ही पिन की जरूरत पड़ी। ठगी की जानकारी होने पर उन्होंने कोतवाली अयोध्या में केस दर्ज कराया है।
दर्ज एफआईआर में शहर के देवकाली बाइपास स्थित श्रीरामपुरम कॉलोनी में रहने वाले दिनेश चंद्र पांडेय ने बताया कि वह यलो जोन तैनात हैं। सात अक्तूबर की रात लगभग 10:12 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा में संचालित उनके वेतन के खाते से 90 हजार रुपये बिना ओटीपी और पिन डाले निकल गए।
इसके बाद 6,669 रुपये दोबारा निकलने लगा तो उन्होंने पिन काट दिया और साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर इसकी सूचना दी। इसके बाद बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि उप निरीक्षक की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। संबंधित बैंक खाता खंगालकर मामले की जांच की जा रही है।