फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: दीपोत्सव में जगमग होंगे गाय के गोबर से बने 25 हजार दीप, महिलाओं ने बनाए 'जड़ी बूटी मिश्रित विशेष दीप'

Tue, 14 Oct 2025 05:49 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

Ayodhya Deepotsav 2025 : अयोध्या में घाटों पर गाय के गोबर से बने 25 हजार दीप भी जगमग होंगे। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं जड़ी बूटी मिश्रित इन विशेष दीपों को तैयार कर रही हैं। 
विज्ञापन
दीपोत्सव में जलाए गए दीप। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार के दीपोत्सव में राम की पैड़ी के घाटों पर गाय के गोबर से बने 25 हजार दीप भी जगमग होंगे। महापौर की पहल पर लखीमपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं जड़ी बूटी मिश्रित इन विशेष दीपों को तैयार कर रही हैं। इन दीपों की पहली खेप बुधवार को यहां पहुंच जाएगी।

विज्ञापन


19 अक्तूबर को दीपोत्सव के नौवें संस्करण के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राम की पैड़ी पर एक साथ 26 लाख दीए जलाने के साथ अयोध्या अपने ही विश्व रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया कीर्तिमान रचेगी। इसमें गाय के गोबर से बने पर्यावरणीय अनुकूल और शुद्धता व पवित्रता के प्रतीक इन दीपों की भी खास भूमिका होगी। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी की पहल पर इन्हें तैयार करवाया जा रहा है।

15 महिलाओं ने बनाया
इन विशेष दीपों को लखीमपुर में देवी प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की 15 महिलाओं की ओर से तैयार किया जा रहा है। इस समूह की महिलाएं सिर्फ गाय के गोबर में कुछ जड़ी बूटी मिश्रित कर पिछले दो महीने से इन्हें आकृति देने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन


इसके निर्माण में लखीमपुर खीरी के धौरहरा में स्थित बसंतापुर गोशाला के गोबर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसे तैयार करने के लिए गाय के गोबर में जड़ी बूटी के साथ गेरू ओर चूने का इस्तेमाल भी किया गया है।

अयोध्या के दीपोत्सव के लिए तैयार किए जा रहे दीपों को लेकर लखीमपुर की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार भी उत्साहित है। इन दीयों के निर्माण की देखरेख कर रहे खंड विकास अधिकारी संदीप तिवारी ने अमर उजाला को बताया कि डीएम और सीडीओ का लगातार मार्गदर्शन मिल रहा है। उनकी ओर से ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को इस काम के लिए प्रोत्साहित किया गया है। इन दीपों की पहली खेप को लेकर बुधवार को एक प्रतिनिधि मंडल लखीमपुर से अयोध्या पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें