अयोध्या। मेडिकल कॉलेज दर्शननगर के जनरल सर्जरी ओटी में सोमवार की दोपहर बाद फाॅल्स सीलिंग का एक टुकड़ा अचानक नीचे गिर गया। गनीमत रही कि मरीज व स्टाफ बाल-बाल बच गए।
कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच कराने की बात कही है। कुचेरा बाजार के देवन पारा निवासी राम अचल दुबे (60) के प्रोस्टेट का ऑपरेशन सोमवार को हो रहा था। इस बीच मरीज के पैर के पास अचानक फाॅल्स सीलिंग का टुकड़ा टूटकर गिर गया। हालांकि इससे ऑपरेशन प्रभावित नहीं हुआ।
प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह मर्तोलिया ने बताया कि चिकित्सकों ने इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी है। मामले की जांच कराई जाएगी। (संवाद)