पटरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुल्तान पुर में बिलखते परिवारीजन।
रुदौली। पटरंगा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में बुधवार दोपहर घर के बाहर खेल रहे मासूम को तेज रफ्तार पिकअप रौंद दिया। लखनऊ हाईवे से सुल्तानपुर गांव होते हुए बाराबंकी के दरियाबाद जाने वाली सड़क के किनारे सुकई का घर है। दोपहर करीब तीन बजे सुकई का पांच वर्षीय पुत्र करिया घर के सामने खेल रहा था। इस बीच टेंट का सामान उतारकर लौट रही पिकअप मासूम को रौंदते हुए निकल गई। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने आगे जाकर पिकअप को रोक लिया और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पटरंगा थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।