फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दुष्कर्म पीड़िता का कोर्ट में दर्ज हुआ बयान

Sat, 07 Sep 2024 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। थाना खंडासा क्षेत्र में दलित किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में मजिस्ट्रेट के सामने उपस्थित आकर पीड़िता ने अपना बयान शनिवार को दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इसके पहले मुकदमा के विवेचक/ क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर ने विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट प्रथम निरुपमा विक्रम के समक्ष पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। न्यायाधीश ने विवेचक के प्रार्थना पत्र पर पीड़िता का बयान दर्ज करने का आदेश दिया गया। पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए बयान से आरोपियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
अभियोजन पक्ष से विशेष लोक अभियोजक विनोद कुमार उपाध्याय ने बताया कि घटना में सहबान व मानू आरोपी बनाए गए हैं। इसमें एक आरोपी सहबान जिला कारागार में बंद है। दूसरा आरोपी फरार चल रहा है। सहबान के रिमांड की तिथि न्यायालय ने 19 सितंबर नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें