फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा आज से

Tue, 15 Sep 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डाभासेमर स्टेडियम में मंगलवार से पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा 22 सितंबर तक चलेगी। दौड़ का आयोजन सात दिनों में किया जाएगा। प्रत्येक दिन करीब 1050 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होंगे। इस तरह सात दिनों में लगभग 7350 अभ्यर्थियों के दौड़ में शामिल होने की संभावना है। परीक्षा में महिला और पुरुष दोनों वर्गों के अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए स्टेडियम में 400 मीटर का ट्रैक तैयार है। पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी, जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए 2.4 किलोमीटर की दौड़ निर्धारित है। महिला अभ्यर्थियों को यह दूरी 16 मिनट में पूरी करनी होगी। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की दौड़ निर्धारित मानकों के अनुसार कराई जाएगी। परीक्षा को लेकर स्टेडियम परिसर में की गई व्यवस्थाओं और तैयारियों का जायजा लेने के लिए नोडल अधिकारी एवं एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी सोमवार को मौके पर पहुंचे।
उन्होंने ग्राउंड समेत अभ्यर्थियों के लिए की गई अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि यदि कोई अभ्यर्थी किसी कारणवश निर्धारित तिथि पर परीक्षा में शामिल नहीं हो पाता है तो वह संबंधित कारण का प्रमाण प्रस्तुत करते हुए प्रार्थना पत्र दे सकता है। ऐसे अभ्यर्थियों को 22 सितंबर को दौड़ में प्रतिभाग करने का अवसर दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें