फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कूड़ा फेंकने के विवाद में मारपीट, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पूरा बाजार। महाराजगंज थाना क्षेत्र के विट्ठलपुर छतरा गांव में नौ अप्रैल की सुबह कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले पक्ष के कालीचरन तिवारी ने आरोप लगाया कि नौ अप्रैल को सुबह करीब सात बजकर तीस मिनट पर विपक्षी दयाशंकर तिवारी, उनकी पत्नी सुनीता और मां उनके आने-जाने के रास्ते पर कूड़ा डाल रहे थे। मना करने पर गाली-गलौज हुई और लाठी-डंडों व ईंट से हमला किया गया, जिसमें कालीचरन, उनकी पत्नी अनीता और बेटी शगुन घायल हो गए। उन्होंने हमलावरों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन




दूसरे पक्ष के दयाशंकर तिवारी ने अपनी तहरीर में कहा कि कालीचरन तिवारी, अश्वनी तिवारी, रामजनम तिवारी, अनीता तिवारी और शगुन तिवारी ने उन पर लाठी-डंडों से हमला किया। इस हमले में दयाशंकर के सिर पर गंभीर चोट आई और उनकी पत्नी को भी पीटा गया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद हमलावर जान से मारने और गोली मारने की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन






थाना अध्यक्ष महाराजगंज राजेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिस पर पुलिस नजर रख रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें