फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जिले में पेट्रोल-डीजल संकट गहराया, शुक्रवार शाम कई पंप सूखे

Fri, 17 Apr 2026 10:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
देवकाली ​स्थित पेट्रोल पंप पर दोपहर में तेल लेने के लिए लगी लोगों की लाइन।
विज्ञापन
अयोध्या। पेट्रोल-डीजल संकट की अफवाहों ने एक बार फिर शहर में चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार शाम होते-होते शहर के कई पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो गया, जिससे लंबी कतारें लग गईं। लोगों में मार्च के अंतिम सप्ताह जैसे हालात दोहराए जाने का भय बना हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार शाम से ही शहर के कई पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ उमड़ बड़ने लगी थी। लोग एहतियात के तौर पर अधिक मात्रा में तेल भरवा रहे थे। कुछ पंपों को स्टॉक खत्म होने के कारण समय से पहले बंद करना पड़ा। कई जगहों पर सीमित मात्रा में ही पेट्रोल दिया गया। ऑनलाइन भुगतान बंद होने से उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई।
डीजल की स्थिति अधिक गंभीर रही, क्योंकि ज्यादातर पंपों पर डीजल उपलब्ध नहीं था। इससे परिवहन और कामकाजी लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। कई वाहन चालक बिना डीजल लिए ही लौटने को मजबूर हुए।
विज्ञापन



जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि पेट्रोल कंपनियों के अधिकारियों से लगातार समन्वय किया जा रहा है। बताया कि कुछ एजेंसियों पर तेल खत्म हो गया था, जिसके कारण यह समस्या उत्पन्न हुई। शुक्रवार को तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द से जल्द तेल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें