05- पूर्व सांसद डॉक्टर निर्मल खत्री का जन्मदिन मनाते कार्यकर्ता व शुभचिंतक- संगठन
अयोध्या। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री का 75वां जन्मदिन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। डॉ. निर्मल खत्री फैजाबाद लोकसभा सीट से दो बार सांसद भी रह चुके हैं। जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया कि इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। बधाई देने वालों में जिला अध्यक्ष चेत नारायण सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण रानू, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, रामदास वर्मा, कृष्ण कुमार पांडेय, अनिल तिवारी, सुरेंद्र प्रताप सिंह सैनिक, नाजिश फातिमा, नीलम कुमारी, शालिनी पांडेय, रामेंद्र त्रिपाठी, रामसागर रावत, फ्लावर नकवी सहित अन्य शामिल रहे।