फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: गला घोंटकर हुई थी किशोरी की हत्या, युवक नामजद

Sun, 04 Jan 2026 08:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के अयोध्या कैंट स्टेशन के मालगोदाम के पास किशोरी की हत्या गला घोंटकर ही हुई थी। रविवार की सुबह चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया है, जिसमें इसकी पुष्टि हुई है। वहीं, मृतका के पिता की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

शहर के मकबरा क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय एक किशोरी का शव शनिवार की शाम लगभग पांच बजे कैंट रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के पास झाड़ियों में मिला था। किशोरी के गले पर दुपट्टा कसा था, कपड़े अस्त-व्यस्त थे। इसलिए दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई थी। रात में किशोरी के पिता ने शहर के पहाड़गंज निवासी रामप्रवेश सोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दर्ज एफआईआर में मृतका के पिता ने बताया कि शनिवार की शाम लगभग 05:30 बजे वह कचहरी से घर आए थे। मोहल्ले व घर वालों ने बताया कि उनकी बेटी की हत्या करके उसका शव फतेहगंज जीआईसी ओवरब्रिज से करीब 200 मीटर पहले स्टेशन की तरफ रेलवे बाउंड्री के पास, नाले के बगल फेंक दिया गया है। उनकी बेटी साइकिल से निकली थी।
विज्ञापन

पुल के नीचे शकुंतला के दुकान के पास साइकिल खड़ी करके मूलरूप से कैंट क्षेत्र के मऊ शिवाला निवासी रामप्रवेश के साथ रेलवे लाइन की तरफ गई थी। उनकी बड़ी बेटी और शकुंतला ने उसे रामप्रवेश के साथ जाते देखा था। वह पहले भी उनकी बेटी को बात करने के लिए धमका चुका है।

तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
रविवार की सुबह लगभग सात बजे तीन चिकित्सकों के पैनल ने किशोरी के शव का पोस्टमार्टम किया है। पुलिस के अनुसार पीएम रिपोर्ट में किशोरी की हत्या गला घोंटने से होने की बात सामने आई है। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन अधिकृत जानकारी के लिए स्लाइड लेकर जांच के लिए नमूना विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। मृतका के शरीर पर बाहरी चोट तो नहीं मिली है, लेकिन कई जगह खरोच के निशान पाए गए हैं। माना जा रहा है कि युवती की हत्या करके उसे खींचकर झाड़ियों के बीच फेंका गया था।

चार टीम कर रही छानबीन
कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी व घटना के खुलासे के लिए पुलिस और सर्विलांस सेल की चार टीम लगाई गई है। सभी कड़ियों को जोड़कर पुलिस आगे बढ़ रही है। सीडीआर खंगाला जा रहा है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें