25-मां के निधन के बाद जनप्रतिनिधियों के साथ मौजूद पूर्व विधायक इंद्रप्रताप तिवारी।-संवाद
अयोध्या। गोसाईगंज के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू की माता का देहावसान शनिवार को हो गया था। रविवार को सरयू तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। खब्बू के छोटे भाई भूपेश तिवारी ने मुखाग्नि दी। सरयू घाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सांसद अवधेश प्रसाद, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, पूर्व सांसद अंबेडकरनगर रितेश पांडेय, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, विधायकों में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, चंद्रभानु पासवान, डॉ. अमित सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, भाजयुमो के महामंत्री हर्षवर्धन सिंह, अभिषेक मिश्र, करुणाकर पांडेय, प्रधान श्यामजी दुबे, विनोद पांडेय, मुरारी तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।