फोटो-36- नंदौली में लगा प्राचीन योग जागरूकता शिविर- संवाद
अमानीगंज। प्राचीन योग संस्थान (लखनऊ) की ओर से रविवार को नंदौली गांव में आयोजित शिविर में स्थानीय निवासियों को योग और सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया। संस्थान के मुख्य योग शिक्षक विकास सिंह राजपूत ने प्रतिभागियों को योग पद्धति की जानकारी दी और उनका अभ्यास भी कराया। मुख्य अतिथि के रूप में मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान उपस्थित रहे, जिन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उत्तम स्वास्थ्य के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। शिविर का आयोजन संस्था के सह-संस्थापक दल बहादुर सिंह ने किया। शिविर में पूर्व प्रमुख माता बक्श सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।