अयोध्या। नवरात्र के पावन अवसर पर शहरवासियों ने डांडिया की धुनों पर थिरकते हुए देर रात उत्सव का आनंद लिया। पुष्पराज चौराहा स्थित एवरग्रीन रेस्टोरेंट में अमर उजाला की ओर से बृहस्पतिवार शाम भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर के विभिन्न वर्गों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाम छह बजे अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी पांडे, समाजसेवी सुरेश यादव एवं व्यवसायी कृष्ण कुमार जायसवाल ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। इसके बाद कार्यक्रम का रंगारंग आगाज हुआ, जो देर रात 11 बजे तक चला। लगभग पांच घंटे तक डीजे की धुनों पर लोग डांडिया की मस्ती में सराबोर रहे। फिल्मी गीतों की धुन पर युवाओं के साथ सभी आयु वर्ग के लोगों ने अपने पार्टनर के साथ जोड़े बनाकर डांडिया खेला। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे-धजे प्रतिभागियों ने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया।
आयोजन में लगभग एक हजार से अधिक लोगों ने प्रतिभाग कर इसे ऐतिहासिक बना दिया। लोग पूरी ऊर्जा से भरपूर होकर नवरात्र की महिमा और संस्कृति में डूबे नजर आए। इस दौरान महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया और कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों से हमारी परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद मिलती है। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे शहर के लिए गौरवपूर्ण बताया।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी सुरेश यादव व तनिष्क के प्रतिनिधि वेद प्रकाश को अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने सम्मानित किया। उपाध्यक्ष ने डांडिया नाइट के आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में उत्सव और परंपराओं का महत्वपूर्ण स्थान है।
33-अमर उजाला की ओर से आयोजित डांडिया नाइट में शामिल अयोध्या वासी।-संवाद