फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जलभराव से लोग बेहाल, शिकायत के बाद भी नहीं दूर हुई परेशानी

Fri, 19 Sep 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
13-साकेतपुरी में जलभराव के बीच से होकर गुजरते राहगीर।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। साकेतपुरी अयोध्या की सबसे पॉश कॉलोनियों में गिनी जाती है, लेकिन यहां के लोगों के सामने वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। जरा सी बारिश में कॉलोनी की सड़कें और गलियां लबालब भर जाती हैं। नालियां चोक होने और सीवर लाइन का निमार्ण न होने से लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर भरा रहता है।
विज्ञापन

लगातार बारिश से कॉलोनी की सड़कों और घरों के सामने गंदा पानी भरा हुआ है। नालियों की साफ-सफाई न होने से गंदा पानी फैला रहता है। कहीं-कहीं तो मेनहोल तक डूब गए हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। स्कूल जाने वाले बच्चों और नौकरीपेशा वाले लोगों को कीचड़ और गंदगी में से होकर आना-जाना पड़ रहा है। महिलाएं और बुजुर्ग तो घर से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। एडीए ने इस कॉलोनी को काफी पहले ही नगर निगम को हैंडओवर कर दिया था। इसके बावजूद यहां न तो जल निकासी की कोई व्यवस्था की गई और न ही सीवर लाइन का निर्माण ही किया गया। नालियां जाम पड़ी हैं, सड़कें टूटी हुई हैं और जगह-जगह गंदा पानी भरा हुआ है।

सुधा पांडेय ने कहा कि कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत भी की गई हैं, लेकिन हर बार आश्वासन के अलावा ओर कुछ नहीं मिला। निगम शिविर लगा कर घर का टैक्स तो सक्रिय रूप से वसूल रहा है, पर सुविधाओं के नाम पर शून्य व्यवस्था दे रहा है।
विज्ञापन

हरीश यादव ने बताया कि जलनिकासी की कोई व्यवस्था न होने से बारिश का पानी लोगों के घरों के आस-पास इकठ्ठा हो रहा है, जिससे घरों की दीवारों में दरार पड़ रहा है और सीलन से सामानों को भी नुकसान पहुंच रहा है।
विनोद पांडेय ने कहा कि चुनाव आते ही नेता यहां वोट मांगने पहुंच जाते हैं और जीतने के बाद कोई यहां सुध लेने भी नहीं आता है। स्थिति यह है कि हर बारिश में पानी भरना अब यहां की पहचान बन गई है।
विज्ञापन

कैलाश नाथ यादव का कहना है कि समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ तो 26 सितंबर को नगर निगम की ओर से लगने वाले कर शिविर में टैक्स नहीं जमा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें