फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: चिकित्सा प्रतिपूर्ति के नियमों की जटिलता पर भड़के पेंशनर्स, सीएम को भेजा ज्ञापन

Tue, 03 Nov 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। चिकित्सा प्रतिपूर्ति के दावों की प्रक्रिया आसान करने के बजाय और जटिल बनाए जाने के विरोध में सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनर्स ने सोमवार को कोषागार में धरना दिया। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के बैनर तले जुटे सदस्यों ने व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के प्रतिनिधि के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कोषागार के पेंशनर सभा कक्ष में सुबह 11 बजे शुरू हुए धरने में कार्यरत और सेवानिवृत्त राजकीय कर्मचारियों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति से जुड़ी समस्याएं उठाई गईं। एसोसिएशन के सदस्यों ने आरोप लगाया कि दावों के सरलीकरण के नाम पर नियमों को और जटिल किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों और पेंशनर्स को परेशानी होगी। उन्होंने प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने की मांग की। दोपहर एक बजे ज्ञापन सौंपने के साथ धरना समाप्त हुआ।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सनत कुमार सिंह और संचालन जिला मंत्री डॉ. बलराम विश्वकर्मा ने किया। धरने में राधा रमण मिश्र, उदय प्रताप सिंह, विनोद कुमार त्रिपाठी, अरविंद कुमार सिंह, अवधेश कुमार शुक्ला, दयाराम यादव, कृष्णकांत तिवारी और जगजीवन प्रसाद समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें