फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामलला के नित्य दर्शन के लिए जारी होने लगे पास

Wed, 07 Aug 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलला के नित्य दर्शन के लिए जारी होने लगे पास
विज्ञापन

- अब तक 200 लोगों को जारी किया गया पास
छह महीने के लिए होगा मान्य, फिर कराना होगा नवीनीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। रामलला के नित्य दर्शन के लिए ट्रस्ट की ओर से पास जारी किया जाने लगा है। तीन अगस्त से पास जारी करने का क्रम शुरू कर दिया गया है। अब तक 200 लोगो को नित्य दर्शन पास जारी किए जा चुके हैं। यह पास छह माह के लिए मान्य होगा। उसके बाद फिर से पास का नवीनीकरण कराना होगा।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ कई गुना बढ़ गई थी जिसके चलते नित्य दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए समस्या खड़ी हो गई। कड़े सुरक्षा प्रबंध व भीड़ के चलते रामलला के नित्य दर्शन की परंपरा टूटने से संत व गृहस्थ दुखी थे। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने भी यह समस्या ट्रस्ट के समक्ष उठाई थी। जिसके बाद ट्रस्ट ने नित्य पास के लिए नई बेवसाइट तैयार कराई और अब पास बनने भी लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि अयोध्या में बहुत सारे संत और गृहस्थ ऐसे हैं जो नित्य रामलला, हनुमान गढ़ी व कनक भवन का दर्शन करते हैं। राम मंदिर में भारी भीड़ के चलते पिछले कुछ दिनों से इनके नित्य दर्शन की परंपरा टूट गई थी। ऐसे श्रद्धालु जो रामलला के नित्य दर्शन करना चाहते हैं उनके लिए नित्य पास की सुविधा शुरू कर दी गई है। जो पास 3 अगस्त को जारी हुए हैं वह 2 फरवरी 2025 तक मान्य होंगे। इसके बाद पास का नवीनीकरण कराना होगा। नित्य दर्शनार्थियों को महीने में कम से कम 20 दिन रामलला के दर्शन करने होंगे।



नित्य पास धारकों के लिए जरूरी जानकारी

- पास का उपयोग भक्त के व्यक्तिगत उद्देश्य के लिए किया जाएगा और यह पास किसी के साथ साझा नहीं किया जा सकता है।


-पास केवल दर्शन के लिए मान्य है और इस पास का उपयोग आरती प्रयोजन के लिए नहीं किया जा सकता।



- मंदिर परिसर में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है।



-सुरक्षा के सभी नियम पालन करना अनिवार्य है।



-किसी भी मदद के लिए हेल्पडेस्क नंबर: 05278-292000, +91- 80095-22111 समयः सुबह 10:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें