फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बस अड्डे पर रात भर परेशान रहे यात्री, नहीं मिली बस

Tue, 10 Jun 2025 08:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के सिविल लाइन स्थित बस अड्डे पर सोमवार रात लखनऊ और वाराणसी जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रात 8:30 बजे से लेकर 12 बजे तक यात्री बसों का इंतजार करते रहे, लेकिन एक भी बस नहीं पहुंची। गर्मी और उमस भरी रात में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग खुले आसमान के नीचे बैठने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

यात्री सीमा वर्मा ने बताया कि वे समय से पहले बस अड्डे पर पहुंच गए थे। कई लोगों को जरूरी काम से लखनऊ और वाराणसी जाना था, लेकिन तय समय पर न तो बस आई और न ही कोई सूचना दी गई। कुछ यात्रियों ने निजी वाहनों की तलाश की, पर देर रात अधिक किराया और सीमित साधनों के कारण यह संभव नहीं हो सका। गोरखपुर निवासी राम अवध यादव लखनऊ में भर्ती अपने मरीज से मिलने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि दो घंटे से ज्यादा हो गए, बस नहीं मिली। कोई जानकारी देने वाला तक नहीं है। गर्मी में छोटे बच्चों को लेकर बैठे रहना मुश्किल हो रहा है।
यात्री पूजा सिंह ने बताया कि उनको वाराणसी जाना है, लेकिन बस न आने से दिक्कत का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी अजय राजनीत विजय कुमार का कहना है कि यह समस्या नियमित हो चली है, खासकर रात के समय लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर जैसे प्रमुख शहरों की बसें अक्सर नहीं आतीं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आदित्य प्रकाश ने बताया कि बाहरी रुटों की बसों के शहर में न आने के कारण दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें