फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मंडल के 702 डाकघरों में मिलेगी पार्सल सेवा

Sun, 18 Jan 2026 07:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
20-प्रधान डाकघर में केक काटकर जश्न मनाते प्रवर अधीक्षक डाकघर।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। मंडल के शहर और गांवों के डाकघरों से अब पार्सल भेजना आसान हो गया है। पार्सल सेवा को गति देने के लिए अयोध्या प्रधान डाकघर में कई सब-पोस्टमास्टर एवं शाखा-पोस्टमास्टरों के साथ समीक्षा बैठक एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

मंडल के अधीक्षक डाकघर हरे कृष्ण यादव ने बताया कि कुल 702 डाकघरों में यह सेवा उपलब्ध है। इससे छोटे-बड़े व्यापारियों को अपने नजदीकी डाकघर से ही देश और विदेश में पार्सल भेजने की सुविधा मिलेगी, जिससे व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। बताया कि चलाए गए डाक जीवन बीमा अभियान में अयोध्या मण्डल ने एक ही दिन में 2.40 करोड़ रुपये का प्रीमियम जमा कराकर पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर प्रधान डाकघर अयोध्या में अधिकारियों और कर्मचारियों ने केक काटकर खुशी मनाई। अन्य बीमा कंपनियों की तुलना में डाक जीवन बीमा पर ग्राहकों का विश्वास कायम है, जिसके चलते 1789 नए ग्राहकों को जोड़ते हुए 42 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया गया और 2.40 करोड़ रुपये का प्रीमियम एक दिन में जमा कराया गया। बताया गया कि राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश ने कुल 7.58 करोड़ रुपये का प्रीमियम जमा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दूसरे स्थान पर आजमगढ़ मण्डल रहा। मुख्य विपणन अधिकारी सत्येन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस सफलता से उत्साहित होकर 2 फरवरी को फिर से डाक जीवन बीमा अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान चंद्रेश वर्मा, शिवदीप जायसवाल, स्नेहा गुप्ता, अनुप्रिया सिंह, पूनम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें