33- टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मौजूद खिलाड़ी।-संवाद
अयोध्या। अमर शहीद हेमू कालाणी के बलिदान दिवस पर आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में हिमांशु मन्ध्यान तथा महिला वर्ग में पवित्रा मलकानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। 14 वर्ष तक के वर्ग के फाइनल में हिमांशु मन्ध्यान ने पार्थ मन्ध्यान को पराजित किया। महिला वर्ग के फाइनल में पवित्रा मलकानी ने मोनिका जीवानी को हराकर विजेता बनीं।
14 से 35 वर्ष वर्ग में कुशाल रामानी, वंश अंदानी, कुशाग्र मंछानी, कबीर, श्रेय राजपाल, उपकार मोटवानी, जतिन बजाज व यश मन्ध्यान ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं 35 वर्ष से ऊपर पुरुष वर्ग में नितिन तोलानी, प्रकाश मंध्यान एवं अमृत राजपाल सेमीफाइनल तक पहुंचे। इसके बाद, सिंधु सेवा समिति की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि साईं नितिन राम ने किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री नरेंद्र क्षेत्रपाल ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि अयोध्या के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं और नई पीढ़ी इस परंपरा को आगे बढ़ा रही है। संस्था अध्यक्ष अमृत राजपाल ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उद्घाटन अवसर पर संरक्षक मोहन मंध्यान, गिरधारी चावला, डॉ. महेश सुरतानी आदि मौजूद रहे।