फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राम जन्मभूमि परिसर में तैनात पीएसी के जवान की मौत

Thu, 28 Aug 2025 08:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा में तैनात पीएसी के एक जवान की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है। मृतक जवान राम हर्ष यादव ( 53) पीएसी की 30 वीं बटालियन में तैनात थे। वह मूल रूप से बांसगांव गोरखपुर के निवासी थे। घटना बृहस्पतिवार सुबह 8:30 बजे की है। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। वह पीएसी के कार्यालय में ड्यूटी दे रहे थे। मौके पर मौजूद जवानों ने उन्हें एंबुलेंस से श्रीराम अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक प्रतीत हो रहा है। हालांकि सही कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। जवान के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें