फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दंतधावन कुंड में ऑक्सी फ्यूजन मशीन शुरू

Fri, 27 Nov 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दंतधावन कुंड के जल को स्वच्छ और ऑक्सीजनयुक्त बनाने के लिए बृहस्पतिवार को ऑक्सी फ्यूजन मशीन का शुभारंभ हुआ। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने पूजन कर मशीन कुंड को समर्पित की।
विज्ञापन

60 लाख रुपये की मशीन का संचालन एनवायरो जोन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी सीएसआर फंड के तहत करेगी। महापौर ने कहा कि जल की स्वच्छता एक बड़ी चुनौती थी, जिसका समाधान अब हो गया है।
मशीन ऑक्सीजन, ओजोन और नैनो बबल तकनीक से बिना रसायन के जल को स्वच्छ रखेगी। इससे जलीय जीवों के लिए अनुकूल वातावरण बनेगा। इसकी क्षमता प्रति घंटे 50 घन मीटर पानी साफ करने की है। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने इसे रसायन मुक्त और पर्यावरण अनुकूल प्रणाली बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें