फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 11 हजार लाइन की चपेट में आने से आउटसोर्सिंग कर्मी की मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा

Fri, 05 Jun 2026 10:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
आउटसोर्सिंग कर्मचारी रामबली की मौत के बाद विद्युत उपकेंद्र पर बिलखते परिवारीजन।
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित नाका स्थित दुर्गापुरी उपकेंद्र पर कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारी रामबली की 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर दो बजे प्रयागराज रोड स्थित दुर्गापुरी कॉलोनी के पीछे पावर हाउस परिसर के बाहर हुई। बताया गया कि रामबली अपने दो सहयोगी कर्मचारियों के साथ लाइन में आई खराबी ठीक करने पहुंचे थे। इसी दौरान खंभे पर जंफर बांधते समय अचानक करंट की चपेट में आने से वह नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सहकर्मियों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रामबली लंबे समय से नाका सब स्टेशन में सहायक के पद पर कार्यरत थे। बताया गया कि उनकी मासिक तनख्वाह मात्र 11 हजार रुपये थी। मृतक की पत्नी पार्वती और 17 वर्षीय बेटी कोमल का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के डढ़वा गांव, एयरपोर्ट के पीछे ग्रामसभा जनौरा का निवासी बताया गया है।

घटना के बाद आउटसोर्सिंग कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में कर्मचारी अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंच गए और अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। कर्मचारियों का कहना था कि कई घंटे तक कोई अधिकारी उनसे मिलने नहीं आया।
विज्ञापन


आरोप लगाया गया कि अधिकारियों के निर्देश पर रामबली को खंभे पर चढ़ाया गया था, जबकि वह सहायक कर्मी थे। आप नेता शुभम श्रीवास्तव ने बताया कि कर्मचारियों और परिजनों ने मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। मृतक के परिवारीजन दोपहर तीन बजे से विद्युत उपकेंद्र पर बैठे धरने पर बैठे रहे। देर शाम अधिशासी अभियंता मनीष चाैबे मृतक के परीवारीजन से मिले। उन्होंने नाैकरी और मुआवजे का आश्वासन दिया। तब जाकर धरना समाप्त हुआ। प्रभारी नगर कोतवाल शोएब ने बताया कि पंचनामा भरने की प्रकिया की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें