फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने किए रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन, पूजा-अर्चना की

Fri, 05 Jun 2026 11:41 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

हेलीपैड से जनरल द्विवेदी सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे और संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन-पूजन कर देश की सुख-समृद्धि एवं सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। इसके बाद रामलला के दरबार पहुंचे।
विज्ञापन
जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रामलला के दर्शन किए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ एवं थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। वह सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से श्रीराम कथा हेलीपैड पर उतरे, जहां प्रशासनिक एवं सैन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


हेलीपैड से जनरल द्विवेदी सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे और संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन-पूजन कर देश की सुख-समृद्धि एवं सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचकर रामलला के दिव्य दरबार में माथा टेका और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भारत-अफगानिस्तान वनडे की तैयारी पूरी, कोहली ने नाम वापस लिया, रोहित पर भी संशय


थल सेना प्रमुख के आगमन को लेकर हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि परिसर में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए थे। उनके दौरे के दौरान पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें