संवाद न्यूज एजेंसी अयोध्या। सपा सांसद अवधेश प्रसाद की ओर से महिला आरक्षण का संसद में विरोध किए जाने से महिलाओं में आक्रोश है। इस विरोध के चलते मातृशक्तियों ने सांसद के आवास का घेराव करने का निर्णय लिया है। यह विरोध प्रदर्शन 10 मई से शुरू होगा।
जिला मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया कि लोकसभा की सभी विधानसभाओं की मातृशक्तियां इस घेराव में शामिल होंगी। घेराव का पहला चरण 10 मई को मिल्कीपुर में होगा। इसके बाद 13 मई को दरियाबाद, 14 मई को बीकापुर और 15 मई को रुदौली में सांसद आवास का घेराव किया जाएगा। जिला महामंत्री राघवेंद्र पांडेय और नारी शक्ति वंदन अभियान के जिला संयोजक अखंड सिंह डिंपल ने विरोध स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान राम मोहन भारती, भाजपा नेता नीरज श्रीवास्तव और अमर बहादुर सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।