फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: निजी एजेंसी को सौंपी गई डीटीटीआई का संचालन शुरू

Mon, 27 Apr 2026 09:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
डीटीटीआई में प्रशिक्षण के दौरान वाहन चलाता चालक।
विज्ञापन
अयोध्या। रामपथ स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड टेस्टिंग इंस्टीट्यूट (डीटीटीआई) में 22 अप्रैल से संचालन शुरू हो गया है। यहां अभ्यर्थियों को तय मानकों के आधार पर परखा जा रहा है और सफल होने के बाद ही ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। सोमवार तक 170 से अधिक लोगों को लाइसेंस बन चुका हैं। डीटीटीआई के संचालन की जिम्मेदारी एक निजी एजेंसी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट में 11 अनुबंध पर नियुक्त कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। हालांकि, कुछ कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन लंबित होने के कारण वे अभी कार्यभार ग्रहण नहीं कर पाए हैं। आरआई राकेश सिंह ने बताया कि सभी प्रक्रियाएं पूरी होते ही इंस्टीट्यूट का संचालन और सुचारू हो जाएगी। केंद्र में अभ्यर्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और व्यावहारिक ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां आधुनिक ड्राइविंग सिम्युलेटर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे नए अभ्यर्थी वास्तविक सड़क पर उतरने से पहले प्रशिक्षण ले सकें। आरटीओ प्रवर्तन विजीत सिंह ने बताया कि केंद्र का सफल संचालन करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अगले सप्ताह तक व्यवस्था पूरी तरह ठीक कर ली जाएगी।


नई व्यवस्था से बढ़ेगी पारदर्शिता
डीटीटीआई में ड्राइविंग टेस्ट के लिए अत्याधुनिक परीक्षण पथ, तकनीकी उपकरण और अंकीय मूल्यांकन प्रणाली विकसित की गई है। अभ्यर्थियों की परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी तरीके से निर्धारित मानकों के आधार पर की जा रही है। निजी एजेंसी के जुड़ने से कर्मचारी संख्या में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें