फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 168 परिषदीय विद्यालयों में हुए सिर्फ 710 नए नामांकन

Thu, 17 Apr 2025 10:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। तारुन के परिषदीय विद्यालयों में यू डायस में आधार की अनिवार्यता के कारण नौनिहालों को शिक्षा का मूल अधिकार नहीं मिल पा रहा है। आधार कार्ड न होने से क्षेत्र के 168 परिषदीय विद्यालयों में सिर्फ 710 नवीन नामांकन हुए हैं, जो कि औसत नामांकन से भी कम है।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र में कक्षा एक में लगभग 300, कक्षा छह में 388, सात में 10 और आठ में चार नए नामांकन हुए हैं। बताया जा रहा है कि आधार कार्ड न होने से अभिभावक नामांकन नहीं करा पा रहे हैं। शिक्षकों ने बताया कि यू डायस, डीबीटी आदि फीडिंग में आधार अनिवार्य है। जबकि आधार बनवाने में अभिभावकों की समस्या हो रही है। बिना जन्म प्रमाण-पत्र के आधार नहीं बन पा रहा है। कई बच्चों का जागरूकता के अभाव में ऑनलाइन जन्म प्रमाण-पत्र नहीं बना है। नया प्रमाण-पत्र बनवाने की जटिल प्रक्रिया के कारण अभिभावक इसे बनवाने से कतरा रहे हैं।
बालापुर के अभिभावक अजीत कुमार, जैसराज ने कहा कि समस्याओं का जल्द हल निकालकर बच्चों का नामांकन करवाया जाए। खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत कुमार ने बताया कि जन्म प्रमाण-पत्र के लिए संबंधित विभाग को पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालय में नामांकन प्रक्रिया संपादित करने के लिए विद्यालय स्तर पर जन्म प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन करवाया गया था। ग्राम प्रधान, आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के हस्ताक्षर के साथ अभिभावकों ने शपथ पत्र भी दिया था। ब्लॉक कार्यालय पर पिछले तीन माह से यह कागजात जमा होने के बाद भी प्रमाण-पत्र स्कूल को नहीं मिला है। इससे पिछले वर्ष नामांकित बच्चों का डीबीटी और अपार आईडी नहीं बन पा रही है। इस वर्ष का नामांकन भी प्रभावित हो रहा है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत उमाशंकर सिंह ने बताया कि आवश्यक प्रपत्र संबंधित ग्राम पंचायत सचिव को दे दिया गया है। सत्यापन के बाद तहसील स्तर पर यह जारी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें