फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या में दो लोगों के खातों से लाखों की ऑनलाइन ठगी, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 07 Jun 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर कोतवाली अयोध्या में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोनों मामलों में खातों से ऑनलाइन माध्यम से बड़ी रकम निकाले जाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

रामघाट स्थित लवकुश नगर निवासी हिमांशु दूबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 मई को दोपहर करीब 12:19 बजे उनके बैंक खाते से बिना अनुमति 87 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित के अनुसार यह ट्रांजेक्शन धोखाधड़ी से किया गया। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर धनराशि वापस दिलाने और खाते को सुरक्षित कराने की मांग की थी। वहीं दूसरे मामले में विद्याकुंड निवासी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि उनकी पत्नी सरिता तिवारी के उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा अयोध्या स्थित खाते से 23 और 24 अप्रैल को किसी अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन फ्रॉड कर कई बार में कुल 1 लाख 50 हजार 650 रुपये निकाल लिए। पीड़ित के अनुसार पैसा कटने से पहले एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर की गई थी, जिसमें 20 हजार रुपये होल्ड बताए गए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर साइबर ठगी करने वालों की तलाश शुरू कर दी है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें