फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: एक ने दिया प्रशस्ति पत्र, दूसरे ने रोका वेतन

Sun, 10 May 2026 08:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरा बाजार। जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) पूरा बाजार अनुराग सिंह का मई का वेतन रोक दिया गया है। यह कार्रवाई तब हुई है जब कुछ समय पहले उन्हें संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन


जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की अप्रैल 2026 की समीक्षा में गंभीर खामियां पाई गईं। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई मासिक समीक्षा बैठक में यह सामने आया कि कई अधिकारियों के निस्तारित किए गए प्रकरणों में शत-प्रतिशत आवेदक असंतुष्ट रहे। इसके अलावा, शिकायतकर्ताओं से संपर्क करने का प्रतिशत भी 90 फीसदी से कम पाया गया। बीडीओ अनुराग सिंह का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया गया है।
अनुराग सिंह को पूर्व जिलाधिकारी ने संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा कराया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके कार्यों की सराहना की थी। अब यह प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें