फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: तेज रफ्तार बस की ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत, एक की मौत

Wed, 01 Apr 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मया बाजार। तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली में जा भिड़ी। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर घायल हो गए। हादसा मंगलवार देर रात अयोध्या-अंबेडकरनगर हाईवे पर ब्लीसिंग रिसॉर्ट के सामने हुआ। घायलों में एक की हालत गंभीर है।अंबेडकरनगर जिले के अहिरौली थानाक्षेत्र के जैतपुर निधियांवा निवासी राम जियावन वर्मा पांडेय पैकौली निवासी राजेंद्र पांडेय के साथ अयोध्या कोल्ड स्टोर में आलू जमा करके वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

मया बाजार बाईपास के आगे अंबेडकरनगर से सवारी लेकर जा रही निजी बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रॉली व ट्रैक्टर दो भागों में बंट गया और ट्रैक्टर पर बैठे राजेंद्र पांडेय व राम जियावन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में में बस में सवार कामिनी सैनी पत्नी उमेश निवासी डाकखाना गली गोसाईगंज, विमलेश पत्नी कृपा शंकर गोसाईगंज, योगेंद्र पुत्र धूप नारायण उमरी भवानीपुर थाना जहांगीरगंज अंबेडकरनगर, विमलेश निवासी लालबाग कोतवाली नगर अयोध्या भी घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राजेंद्र पांडेय व राम जियावन को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर भेज दिया। बाकी को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक महराजगंज राजेश सिंह ने बताया कि राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में इलाज दौरान राजेंद्र पांडेय (46) की मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर चालक राम जियावन वर्मा का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें