फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बाइक-ई रिक्शा टक्कर में एक की मौत, सात घायल

Mon, 23 Feb 2026 10:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अमसिन। गोसाईंगंज अमसिन मार्ग पर सोमवार शाम बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा में सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


यह घटना गोसाईंगंज अमसिन मार्ग के देवगिरिया मोड़ पर हुई। मृतक की पहचान अंबेडकरनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र निवासी मनीष राजभर के रूप में हुई है। ई-रिक्शा में नंदलाल, सुरजीत, लाली देवी, राम शंकर, निखिल, सीतापति और राजमणि सवार थे, जो घायल हुए हैं। घायलों में सुरजीत और नंदलाल की हालत गंभीर है। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए गोसाईंगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाद में सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर कर दिया गया। गोसाईंगंज थाना प्रभारी ने बताया कि पंचायतनामा कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें