36 -डाइट परिसर में विरोध प्रदर्शन करते शिक्षक-शिक्षिका - संगठन
अयोध्या। टेट की अनिवार्यता के विरोध में सोमवार को डायट परिसर में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के अनुसांगिक संगठनों उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ और उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के आह्वान पर यह विरोध प्रदर्शन किया गया। डायट में प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों ने भी काली पट्टी पहनकर विरोध प्रकट किया। इस अवसर पर अर्चना गोस्वामी, गोपाल श्रीवास्तव, अजय सिंह, आरती शाह चंदा वर्मा, सिकंदर सिंह, विजयलक्ष्मी सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।