फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: संदिग्ध हालात में डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। झुनकी घाट के पास सरयू तट पर संदिग्ध परिस्थितियों में डेढ़ वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई। शव के पास ही 30 वर्षीय उसकी मां नशे में धुत मिली है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव के हालत देखकर हत्या की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन



बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के याकूपुर निवासी महेंद्र पाल मिश्र की पत्नी अंकिता मिश्रा (30) 15 दिन पहले बरेली से निकली थी। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी अंजलि मिश्रा (1.5) भी उनके साथ थी। लगभग एक सप्ताह तक वह लखनऊ में कहीं रहीं। रविवार को अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर उतरीं। इस बीच देर शाम लगभग सात बजे अंकिता मिश्रा और उनकी बेटी सरयू के तट पर रेत से लथपथ मिलीं। मल्लाहों की सूचना पर आई पुलिस ने दोनों को राजकीय श्रीराम अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

पूछताछ में अंकिता ने बताया कि वह लगभग एक साल से नशा करती हैं। शाम को एक लड़का भी उनके साथ था, जिसके साथ उन्होंने शराब पी। इस बीच वे बेहोश हो गईं। होश आया तो उनकी बच्ची की मौत हो चुकी थी। उन्होंने अपना मायका गोरखपुर के कैंपियरगंज में बताया है। मायके पक्ष के लोगों ने भी उनसे संबंध तोड़ लिया है।
विज्ञापन



कोतवाली अयोध्या के इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों की जानकारी के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। महिला से पूछताछ की जा रही है। वह अभी शराब के नशे में है। होश में आने पर उसका बयान दर्ज किया जाएंगा। साथ में रहने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है। नवाबगंज थाने की पुलिस से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें