फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामनवमी पर 2.51 लाख दीपों से जगमग हुआ सरयू तट

Sun, 06 Apr 2025 09:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राम जन्मोत्सव के अवसर पर अयोध्या नगरी में भक्ति व उत्साह का माहौल दिखा। देर शाम पर्यटन व संस्कृति विभाग की ओर से चौधरी चरण सिंह घाट पर दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान 2.51 लाख दीपों को प्रज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया, जिसे शिक्षा विभाग की तरफ से लगभग 800 स्कूली बच्चों की कड़ी मेहनत से पूरा किया गया।
विज्ञापन

नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने चौधरी चरण सिंह घाट पर प्रथम दीप प्रज्जवलित कर उत्सव का शुभारंभ किया। जैसे ही दीपों की जगमगाहट से घाट प्रकाशित हुए, वातावरण में जय श्रीराम के जयकारे की गूंज उठे। घाट पर बनाई गई आकर्षक प्रभु श्रीराम की रंगोलियों ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों का मन मोह लिया। देर शाम तक लोग यहां पहुंचते रहे और सेल्फी लेते हुए इस ऐतिहासिक पल को अपने कैमरों में कैद करते नजर आए। रामकथा पार्क के पास पक्की पार्किंग में देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर चला। स्थानीय कलाकारों ने भजनों और रामलीला के मंचन के जरिए दर्शकों और श्रोताओं के दिलों को जीत लिया। इन कार्यक्रमों में रामायण के विभिन्न प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसने मौजूद लोगों को भाव-विभोर कर दिया। यह आयोजन न केवल धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी अयोध्या की समृद्ध परंपरा को समृद्ध करने वाला साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें