फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में बनेगा ओडिशा का अतिथि भवन : सीएम

Mon, 24 Feb 2025 08:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने परिवार के साथ रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। वे रविवार की शाम अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने रविवार को हनुमंतलला के दरबार में पूजा-अर्चना की थी। सोमवार की सुबह उन्होंने परिवार समेत रामलला के चरणों में श्रद्धा अर्पित की। कहा कि पीएम मोदी एक विकसित भारत बनाने जा रहे हैं। अयोध्या में ओडिशा का अतिथि भवन बनेगा। इससे ओडिशा के लोगों को यहां आने व ठहरने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन

कहा कि मन की इच्छा थी कि पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या दर्शन करने आऊं, लेकिन समय के कारण नहीं हो सका। रामलला के दर्शन से पहले हनुमान जी का आशीर्वाद लिया है। हमें आगे बढ़ने के लिए एक शक्ति की आवश्यकता है। हमने प्रभु से प्रार्थना किया कि वे हमारे संकट को समाप्त करें। हमारे प्रदेश को समृद्ध बनाने, नया ओडिशा बनाने के लिए हमने प्रभु से प्रार्थना की है। कहा कि प्रयागराज बहुत अच्छा है। महाकुंभ का आयोजन व प्रबंधन के लिए यूपी सरकार की प्रशंसा की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें