फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सात जिलों के 508 केंद्रों पर शुरू हुई विषम सेमेस्टर परीक्षा

विज्ञापन
21- कुलपति ने खुद दौरा कर परखी पहले दिन की परीक्षा की शुचिता- विश्वविद्यालय
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में स्नातक के तीसरे व पांचवें और परास्नातक के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा सात जिलों के 508 केंद्रों पर मंगलवार से शुरू हो गई। तीनों पालियों में पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए सचल दल भ्रमणशील रहे। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने भी कुछ परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं को परखा। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान कुलपति ने कक्षों में सीसीटीवी कैमरों के संचालन और सीट प्लान का जायजा लिया। इस दौरान केंद्राध्यक्षों को सुचारु ढंग से नकल विहीन परीक्षा कराए जाने की हिदायत दी। कुलपति ने परीक्षा नियंत्रण कक्ष से भी सभी परीक्षा केंद्रों के कैमरों की संचालन की स्थिति को देखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता और गरिमा को बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

विश्वविद्यालय की ओर से अयोध्या के अलावा अंबेडकर नगर, गोंडा, सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी और बहराइच के संबद्ध कॉलेजों के सभी 508 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा की सीसीटीवी कैमरे से मॉनीटरिंग कंट्रोल रूम से की जा रही है। परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने बताया कि एनईपी के तहत स्नातक व परास्नातक सेमेस्टर परीक्षा सुचारू रूप से शुरू हो गई है। पहले दिन कहीं से किसी तरह की अव्यवस्था और नकलची को पकड़े जाने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


विभिन्न केंद्रों पर पहली पाली की परीक्षा सुबह 8.30 से 10.30 तक, दूसरी पाली 11.30 से 1.30 तक और तीसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक हुई। पहले दिन कम परीक्षार्थी वाले विषयों की परीक्षा हुई। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि विश्वविद्यालय के नवीन परिसर के तुलसी भवन में पहली पाली में करीब 150, दूसरी में 50 से अधिक और तीसरी पाली में 50 से भी कम परीक्षार्थी शामिल हुए। इस दौरान सभी केंद्रों पर छह सचल दल भ्रमणशील रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें